Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

Jamshedpur :  राज्य स्तरीय अंडर-16 लॉन टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी बने फर्स्ट रनर-अप

जमशेदपुर : धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय Under-16 Lawn Tennis Championship में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने First Runner-Up का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से खेल जगत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी के सुपुत्र हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
इस उपलब्धि पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जमशेदपुर जिला टीम की ओर से मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जिला टीम ने आशा व्यक्त की कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारत भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जमशेदपुर के प्रतिनिधि पुणे रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!