Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Gua : काशिया पेचा गांव में सोलर जल मीनार के लिए डीप बोरिंग कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

सेल प्रबंधन की सीएसआर पहल से गांवों में पेयजल सुविधा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

  • सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने किया कार्य का शुभारंभ
  • सीएसआर योजनाओं से ग्रामीण विकास और जनकल्याण की नई पहल

गुवा : गुवा स्थित सेल की गुवा आयरन माइंस के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने सीएसआर प्रभावित काशिया पेचा गांव में सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार स्थापित करने के लिए डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन का लक्ष्य वर्ष 2026 तक गुवा क्षेत्र के सभी सीएसआर प्रभावित गांवों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के उद्देश्य से सोलर जल मीनार परियोजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षभर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और जलजनित बीमारियों की संभावना भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा घाटी में बड़ा सड़क हादसा टला, बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर

सीएसआर के तहत गांवों के विकास पर विशेष ध्यान

सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि सेल सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लगभग आठ गांवों में सोलर जल मीनार स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका लाभ हजारों ग्रामीणों को मिल रहा है। काशिया पेचा गांव में बनने वाली यह परियोजना सीएसआर विभाग के डीजीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में क्रियान्वित की जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सोलर जल मीनार स्थापित होने से गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से उन्हें वर्षभर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!