Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Muri : बेहतर सिल्ली निर्माण मेरा लक्ष्य, विकास योजनाओं का किया शिलान्यास – अमित महतो

करोड़ों की योजनाओं की रखी गई आधारशिला, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

मुरी/सोनाहातु : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु प्रखंड में विधायक अमित महतो की उपस्थिति में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान पोवादीरी और पेंड़ेगचावली में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, राजकीयकृत मध्य विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, बीरगामडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण तथा चरकुडीह में लगभग 700 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमित महतो ने कहा कि गांवों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं के निर्माण कार्य में सहयोग करें ताकि विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हो सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त की फर्जी फेसबुक आईडी से भेजा जा रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट व संदेश, साइबर थाने में शिकायत

बिजली समस्या पर जताई चिंता, संवेदकों की कार्यशैली पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान विधायक अमित महतो ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय सचिव एवं बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक से बातचीत की गई है और आने वाले छह महीनों में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वहीं चरकुडीह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संबंधित संवेदक की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही और लोग उन्हें खोजते नजर आए। दूसरी ओर, आंगनबाड़ी निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक पर निर्माण लागत की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार एक ही संवेदक को दो आंगनबाड़ी भवनों तथा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का कार्य मिला है। इसे लेकर ग्रामीणों के बीच पारदर्शिता और कार्य आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!