Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर खण्डामौदा विद्यालय में भव्य समारोह

विधायक समीर मोहंती ने शिक्षा को बताया सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

  • स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का दिया गया संदेश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सोमीर कुमार मोहंती ने सेनानी तारापद सारंगी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यालय में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jadogoda : हूल दिवस पर खुखड़ाडीह में सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए भेंट किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश कुमार षाड़ंगी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विद्यालय को स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि देश के महान सेनानियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया राम मुर्मू, नबो कुंवर, प्रधानाध्यापक कमल कुमार, मनोरंजन गिरी सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!