Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडलोकल न्यूज़

Baharagoda : हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

126वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में उमड़ी भीड़, मांदर की थाप पर थिरके अर्जुन मुंडा

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। ‘भारत मुंडा समाज’ के बैनर तले आयोजित इस गरिमामय समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों, मांदर की थाप और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हांडीभंगा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उनकी प्रतिमा की स्थापना पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि धरती आबा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर बहरागोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया नमन

बिरसा मुंडा के संघर्षों को किया याद

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब अर्जुन मुंडा ग्रामीण संस्कृति के रंग में पूरी तरह रंग गए और मांदर की थाप पर स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए। उनके इस आत्मीय जुड़ाव ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!