Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

लको बोदरा जयंती की तैयारी को लेकर कायदा में बैठक, प्रतिमा छात निर्माण और हो भाषा साइन बोर्ड पर बनी रणनीति

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कायदा स्थित लको बोदरा चौक में रविवार को ओत् गुरु कोल लको बोदरा जयंती समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष पातोर जोंको ने की।

बैठक में आगामी जयंती समारोह को सफल बनाने के साथ गुरु कोल लको बोदरा की प्रतिमा के छात निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 1 सितंबर को गोइलकेरा ग्राम पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व में चक्रधरपुर डिविजन के डीआरएम को सौंपे गए ज्ञापन को लेकर पुनः स्मरण कराने तथा आगे की आवश्यक पहल के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

इसके अलावा जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रत्येक गांव में ‘हो’ भाषा की ब्हारङ्ग क्षिति लिपि में मौजा पहचान संबंधी साइन बोर्ड लगाने की मांग करने पर भी चर्चा हुई। प्रस्तावित साइन बोर्ड में संबंधित मौजा का नाम, मौजा मुंडा का नाम तथा पीड़ एवं इलाका मानकी का नाम अंकित कराने की बात कही गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरु कोल लको बोदरा की जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि ‘हो’ भाषा, लिपि, संस्कृति और सामाजिक पहचान के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प का अवसर है। समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

बैठक में आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चाम्पिया, सचिव नीमा लुगुन, गोइलकेरा प्रखंड कोषाध्यक्ष रमेश सुरिन, मलकेन्द्र अंगरिया, लक्ष्मण पुरती, जमदार चाम्पिया, मरकस हसा, रामचन्द्र कायदा, सोमवारी बाहन्दा (मुखिया), महेंद्र जमुदा, प्रेमसिंह सुरिन, दांसर कुदादा, बामिया सुरिन, सुमेर हेम्ब्रोम, रमेश बोदरा, बलराम सुरिन, बुधलाल सुरिन, अनुकरण चेरोवा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!