Jamshedpurकोल्हान

चाईबासा में पत्रकार एकता मंच कोल्हान की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन; सुनील वर्मा बने संरक्षक, विकास सिन्हा को मिली नई जिम्मेदारी

चाईबासा। कोल्हान पत्रकार एकता मंच की मंगलवार को चाईबासा स्थित आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों को एकजुट करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई आंचलिक पत्रकारों ने पत्रकार एकता मंच की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल होने वाले नए सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण और आंचलिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों को संगठन से जोड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय किया जाएगा।

इसी क्रम में संगठन की ओर से सुनील वर्मा को संरक्षक तथा विकास सिन्हा जमशेदपुर प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित पत्रकारों एवं संगठन के सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रिय भूमिका से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

सुनील वर्मा ने कहा: पत्रकारों की भूमिका, स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने की बात कही।

विकास सिन्हा ने कहा: कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और आंचलिक पत्रकार जमीनी स्तर की खबरों को समाज एवं प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक में मौजूद पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को मंच से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!