कोल्हान

*चाईबासा पुलिस ने 33 गुम मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाए* 

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 33 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार तकनीकी अनुसंधान और कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 33 गुम मोबाइल बरामद किए गए।

बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टुटी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पूजा कुमारी की उपस्थिति में विधिवत लौटाए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने खुशी जताते हुए चाईबासा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी, बहामन टुटी एवं पूजा कुमारी ने सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद संचार साथी ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करें, ताकि समय पर तकनीकी कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह दूसरे जिलों से समूह बनाकर आते हैं और बाजार-हाट तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने के बाद उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते हैं। ऐसे में लोगों से बाजार-हाट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर:

– एंबुलेंस सेवा : 108

– पुलिस आपातकालीन सेवा : 112

– साइबर अपराध सहायता नंबर : 1930

– महिला सहायता नंबर : 1091

– घरेलू हिंसा सहायता नंबर : 181

– बाल सहायता नंबर : 1098

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!