Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के भव्य तोरण द्वार का शिलान्यास

मारवाड़ी और गुजराती समाज की संयुक्त पहल से होगा निर्माण, श्रद्धालुओं ने जताई खुशी

  • श्रद्धालुओं ने निर्माण को बताया स्वागतयोग्य पहल, मंदिर के आकर्षण में होगा इजाफा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार निर्माण की पहल मारवाड़ी समाज और गुजराती समाज द्वारा संयुक्त रूप से की गई है, जो सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी और श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर जोर, एलआरडीसी अनिता केरकेट्टा ने किया निरीक्षण

भव्य तोरण द्वार से बढ़ेगी श्री श्याम दरबार की सुंदरता

कार्यक्रम में मौजूद श्याम प्रेमियों ने तोरण द्वार के निर्माण को श्री श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि भव्य तोरण द्वार बनने से श्री श्याम दरबार की सुंदरता में और निखार आएगा तथा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस अवसर पर बाबूलाल सोनथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सुरेश आगीवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेटानी, राकेश अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जैनपुरिया, सुशील रामरैका, अशोक संघी, किशन संघी, मुकेश अग्रवाल, अशोक नरैड़ी, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता एवं सत्यनारायण नरैड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!