Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : स्वर्णिम पंच से चमके टाटा डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ी, राहुल और भरत का डीएवी नेशनल के लिए चयन

जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

  • प्राचार्या और शिक्षकों ने दी बधाई, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं

चाईबासा : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के विद्यार्थियों ने डीएवी सीसीएल एनटीएस बरकाकाना, रामगढ़ में आयोजित जोनल स्तरीय मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किए। अंडर-19 वर्ग में कक्षा 12वीं ‘ए’ के छात्र राहुल बोबोंगा ने 60–64 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में कक्षा 8वीं के छात्र भरत सिंह गोंड ने 46–48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है और छात्रों के बीच खेलों के प्रति नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अंतरराज्यीय बालू तस्करी पर बहरागोड़ा पुलिस का शिकंजा, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त

जोनल सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर दिखेगा नोवामुंडी का दम

जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राहुल बोबोंगा और भरत सिंह गोंड का चयन प्रतिष्ठित ‘डीएवी नेशनल’ प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे टाटा डीएवी नोवामुंडी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई है। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और खेल प्रशिक्षकों ने भी दोनों खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!