कोल्हान

रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बढ़ाइक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

गुवा संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित जाटा हाटिंग निवासी 40 वर्षीय अनुज बढ़ाइक की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 अगस्त 2026 को उनके निधन की खबर मिलते ही गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर रोजगार की तलाश में अनुज बढ़ाइक करीब एक वर्ष पहले हैदराबाद गए थे। वहां मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में वे ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

करीब तीन महीने पहले अनुज अपने घर गुवा लौटे थे। इसके बाद वे अपनी पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर दोबारा हैदराबाद चले गए, ताकि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भविष्य बेहतर बना सकें।

बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों के अनुसार, उनका लीवर गंभीर रूप से खराब हो गया था और लीवर संबंधी बीमारी के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अनुज बढ़ाइक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं। वहीं, जाटा हाटिंग क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!