कोल्हान

नीमडीह के पुरीयारा में अवैध चुलाई शराब भट्टी ध्वस्त, 50 लीटर शराब जब्त; 600 किलो जावा महुआ नष्ट

सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरीयारा गांव में अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब भट्टी का पता लगाया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही भट्टी संचालक मौके से फरार हो गया। मामले में भट्टी संचालक अरुण गोप के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अब विभाग फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!