Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

सूरजमल जैन डीएवी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार

P: सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद दास सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी।

विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओ.पी. मिश्रा ने डालसा के सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न कानूनी मामलों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डालसा प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद दास ने विद्यार्थियों को 15100 हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी कानूनी समस्या, शोषण या कठिन परिस्थिति में बच्चे इन हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के अनुच्छेद 12 से 32 तक दिए गए मौलिक अधिकारों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रुचिपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!