Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

नोवामुंडी में कांग्रेस प्रखंड कमिटी ने लगाया निःशुल्क भंडारा, विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पंडाल का उद्घाटन

चाईबासा: सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के मेन रोड में कांग्रेस प्रखंड कमिटी नोवामुंडी की ओर से निःशुल्क भंडारा एवं सेवा पंडाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह कांग्रेस पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के सदस्य एवं समाजसेवी विजय गुप्ता ने विधायक सोनाराम सिंकु को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और उड़ीसा के मुर्गा महादेव जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में बोल बम सेवा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया।

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने सावन के अंतिम सोमवार की महत्ता पर कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का महीना है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। सेवा और सहयोग की भावना समाज को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने आयोजन के लिए कांग्रेस प्रखंड कमिटी और सेवा समिति के सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।

कार्यक्रम में नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, समाजसेवी विजय गुप्ता, कुतुबुद्दीन खान, हसलुद्दीन खान, विलास प्रजापति, सूरज चंपिया, मामूर, दानिश हुसैन, सुरेश प्रजापति, प्रकाश गुप्ता, मनोजीत विश्वास, मोहम्मद जावेद, आफताब आलम, रघुनाथ राउत, भोला मोदक और दिव्या जराई सहित सैकड़ों बोल बम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!