Jamshedpur

सोनारी राजस्थान भवन में महासर माता का सिंधारा उत्सव, 48वें मासिक कीर्तन में भक्तिमय हुआ माहौल

जमशेदपुर। सोनारी राजस्थान भवन में श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) की ओर से कुलदेवी महासर माता का 48वां मासिक कीर्तन एवं सिंधारा उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। यजमान सुमन-टोनी भालोटिया ने पूजा-अर्चना की, जबकि पंडित रामजी पारिक ने विधिवत पूजा संपन्न कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। स्थानीय भजन गायकों महावीर अग्रवाल, अर्पिता, सोनू सिंह और जुगल शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस दौरान महासर माता की महिमा से जुड़े विभिन्न भजनों की प्रस्तुति हुई, जिससे पूरा राजस्थान भवन भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। इसके बाद माता की आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, विश्वनाथ अग्रवाल, मंजु भोलाटिया, संगीता मित्तल, सुष्मिता खेडिया, संगीता भोलाटिया, अमित खेडिया, दीपक अग्रवाल, संजय भोलाटिया, गोविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!