Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासा

*मुण्डुई में 77वां वन महोत्सव, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुण्डुई ग्राम पंचायत में 77वें वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित झारखंड और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ जीवन, जल और जैव विविधता के आधार हैं।

इस अवसर पर लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की गई। कहा गया कि पेड़-पौधों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। ग्रामीणों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ, हरा-भरा और समृद्ध झारखंड बनाया जा सकता है। वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, मानकी दीपक लागुरी, मकर ध्वज सरदार, संदेश सरदार, नारायण दास, परमेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!