कोल्हान

मानकी-मुंडा संघ ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मानकी-मुंडा संघ और कोल्हान-पीड़हाट केंद्रीय समिति, सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रांची में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मानकी-मुंडा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की ग्रामीण समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में मानकी-मुंडा व्यवस्था का ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समन्वय और स्थानीय समस्याओं के समाधान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में विभागीय स्तर पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। विधायक सोनाराम सिंकु ने भी सरकार के स्तर से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल में जिला मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, मुंडा सोमनाथ सिंकु, विकास महापात्र, काली चरण बिरुवा समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के प्रति आभार जताते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!