Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

तीन दिन बाद कारो नदी में मिला 13 वर्षीय छात्र का शव

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में रविवार से लापता 13 वर्षीय छात्र पवन पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पवन पान गुवा स्थित डीएवी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था और फैब्रिकेशन निवासी साकेत पान का पुत्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह भट्टीसाई क्षेत्र में अपने दो दोस्तों के साथ खेलने लगा।

जानकारी के अनुसार, खेलते समय पवन ने दोस्तों के साथ नदी की ओर जाने की बात कही। दोनों दोस्तों ने पहले मना किया, लेकिन बाद में तीनों कारो नदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद पवन वहीं रुक गया, जबकि उसके दोनों दोस्त वापस लौटने लगे। पीछे मुड़कर देखने पर पवन वहां दिखाई नहीं दिया।

दोनों दोस्तों ने बस्ती पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पवन की तलाश शुरू की। सोमवार से मंगलवार तक कारो नदी में लगातार खोज अभियान चलाया गया। लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अभियान में काफी परेशानी हुई।

मंगलवार को नदी के बीच झाड़ियों के पास पवन का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान आमिर खान, टीचु खान और सोंगा चैंपियन ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

लगातार बारिश और कारो नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों और ग्रामीणों से उफनती नदियों में जाने, नहाने, मछली पकड़ने तथा नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!