Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

टाटानगर में 73 रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम ऑडिटोरियम में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के विभिन्न विभागों के कुल 73 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड और मेडिकल विभाग के रेलकर्मी शामिल हुए। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन और आपात परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए स्टार्वेशन, स्मूथरिंग और कूलिंग जैसी विधियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सीढ़ी को सुरक्षित तरीके से लगाने, उस पर चढ़ने-उतरने, सीढ़ी की मजबूती जांचने और रस्सियों के रखरखाव का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

रेल कर्मचारियों को सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल कराया। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा और एलपीजी गैस लीकेज की स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण के अंत में सभी रेलकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण का उद्देश्य रेलकर्मियों को आपदा की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के लोगों की सहायता करने के लिए तैयार करना और राहत-बचाव कार्य में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!