कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में वज्रपात से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, परिजनों में मातम

धान रोपाई के दौरान गिरी आसमानी बिजली, मौके पर हुई मौत

  • पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
  • लगातार बारिश के बीच वज्रपात की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव में सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक लक्ष्मण मुंडा की मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के धोडांगरी गांव का निवासी था और अपने रिश्तेदार जगत मुंडा की खेती-किसानी में सहयोग करने के लिए खंडामौदा आया हुआ था। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम शिकला तालाब के पास खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और भीषण गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से लक्ष्मण मुंडा गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : नगर निकायों में पेयजल, सफाई और विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वज्रपात की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने लक्ष्मण मुंडा को अचेत अवस्था में पाया और घटना की सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!