Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानजगन्नाथपुरलोकल न्यूज़

जगन्नाथपुर: उप मुखिया संतोष नाग मुंडा के बड़े भाई अर्जुन नाग मुंडा का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु समेत पार्टी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर बस्ती के उप मुखिया सह कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष नाग मुंडा के बड़े भाई अर्जुन नाग मुंडा (53) का 20 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

अर्जुन नाग मुंडा के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेसजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, बिपिन सिंकू, विक्रम हेंब्रम, सुशील हेस्सा, मथुरा लागुरी, हरीश पान, बबलू गोप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!