Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासापश्चिमी सिंहभूमराजनीतिशिक्षा जगत

मझगांव विधानसभा के थाई में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत संकल्प 2047’ विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

चाईबासा: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मंझारी प्रखंड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, थाई में ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत संकल्प 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई मुख्य रूप से शामिल हुए और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में आगे भी भागीदारी के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित राष्ट्र, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, तकनीक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखे। चित्रकला प्रतियोगिता में जयंती कोडांगकल ने प्रथम, सुबनी सोरेन ने द्वितीय और सुशील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सात विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में जयंती कोडानकल ने प्रथम, दिलशान कुमार ने द्वितीय और अर्जुन नायक ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कुंवर गागराई ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आज का युवा आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेगा तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा और संस्कार से देश के भविष्य पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पुरस्कार मिलने या नहीं मिलने से किसी विद्यार्थी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को दूर करते हुए तैयारी जारी रखनी चाहिए और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। बड़कुंवर गागराई ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसी क्रम में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति एवं रचनात्मक क्षमता को सामने लाने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री हरिश चंद्र केसरी ने किया। मौके पर अभियान संयोजक मिथिलेश नंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप कटियार महतो, भाजपा जिला मंत्री वंशीधर प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप, महामंत्री हरिश चंद्र केसरी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!