Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

सावन के तीसरे सोमवार रामेश्वर धाम पहुंचे विधायक सोनाराम सिंकु, भगवान शिव से मांगी क्षेत्र की सुख-शांति

जगन्नाथपुर:प्रकाश गुप्ता:पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने वैतरणी नदी के तट पर स्थित रामतीर्थ (रामेश्वर धाम) पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान रामेश्वर धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विधायक ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष प्रभात प्रधान सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पूजा के बाद विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। इस दौरान श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि रामेश्वर धाम में पूजा कर उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पूरे झारखंडवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

विधायक ने क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने तथा सभी लोगों के स्वस्थ और खुशहाल रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और जगन्नाथपुर क्षेत्र का निरंतर विकास हो।

वैतरणी नदी के तट पर स्थित रामतीर्थ यानी रामेश्वर धाम स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की आराधना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!