POTKAकोल्हान

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें – नागेंद्र कुमार

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  • स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : स्वतंत्रता दिवस पर बहड़ागोड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

विद्यार्थियों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

मुख्य अतिथि नागेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ज्ञानवर्धन और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। वहीं संस्था के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पदचिह्नों पर चलने, समाजहित में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!