Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

16 अगस्त को चाईबासा में निकलेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा, करणी मंदिर से श्याम मंदिर तक गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर ‘करने वाले शिव–कराने वाले शिव’ संस्था की ओर से 16 अगस्त 2026 को चाईबासा में भव्य कांवड़ पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजन समिति के अनुसार पदयात्रा सुबह 7 बजे गांधी टोला स्थित करणी मंदिर से शुरू होगी। इससे पहले भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और मंगल आरती की जाएगी। इसके बाद शिवभक्त कांवड़ लेकर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी पहुंचेंगे।

समिति ने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपनी कांवड़ स्वयं साथ लाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इससे कांवड़ यात्रा की पारंपरिक गरिमा और धार्मिक स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कांवड़ सजाने वाले शिवभक्त होंगे सम्मानित

पदयात्रा के समापन पर श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। वहीं, आकर्षक और सुंदर कांवड़ सजाकर लाने वाले तथा विशेष कांवड़ वेशभूषा में शामिल होने वाले शिवभक्तों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने चाईबासा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्तों, महिलाओं, युवाओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति के अनुसार यह आयोजन भगवान शिव की भक्ति के साथ समाज में भाईचारा, एकता, सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रयास है।

समिति ने श्रद्धालुओं से 16 अगस्त की सुबह 7 बजे करणी मंदिर, गांधी टोला पहुंचने की अपील की है। आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए 7004452925, 9771696627, 8340177001 और 9279259425 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!