Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

श्रावण में कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री बोल बम सेवा समिति की तैयारी पूरी, सेवा शिविरों की जिम्मेदारियां तय

चाईबासा: श्रावण माह में मुर्गा महादेव जाने वाले कांवड़ियों की सेवा को लेकर श्री बोल बम सेवा समिति, चाईबासा की बैठक श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष मोहन रुंगटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय एवं डाक कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए समिति ने अलग-अलग विभागों का गठन करते हुए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया।

बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोहन रुंगटा को अध्यक्ष, अशोक विजयवर्गीय एवं सोनु शर्मा को उपाध्यक्ष, संजय गर्ग को सचिव, धीरज अग्रवाल एवं गोपाल साह को सहसचिव, अजय बजाज को कोषाध्यक्ष तथा रमेश खिरवाल को प्रेस प्रभारी बनाया गया।

कांवड़िया सेवा कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी शिव बजाज को सौंपी गई। 21 अगस्त को झींकपानी सेवा शिविर का दायित्व भरत लोहानी, विक्की लोहानी, मानिक दास, बबलू मिश्रा एवं ऋषिकेश शर्मा संभालेंगे। 22 अगस्त को हाटगम्हरिया शिविर की जिम्मेदारी प्रताप पुष्टी एवं मोहन रुंगटा को दी गई, जबकि जगन्नाथपुर शिविर का संचालन शिव बजाज, संजय गर्ग और सोनु शर्मा करेंगे। 23 अगस्त को कोटगढ़ शिविर की व्यवस्था श्रवण खोवाला, राजकुमार मुंधड़ा, अनिल मुरारका एवं पवन चांडक के जिम्मे रहेगी।

कोष संग्रह के लिए मोहन रुंगटा, शिव बजाज, रमेश चौमाल, सोनु शर्मा, संजय गर्ग और मानिक दास की टीम गठित की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रावण माह के दूसरे रविवार को बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष मोहन रुंगटा और सचिव संजय गर्ग ने सभी सदस्यों से सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग करने तथा शहरवासियों से तन, मन और धन से सहयोग देकर कांवड़ियों की सेवा को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!