कोल्हान

*दिल्ली की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु*

चाईबासा। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु शामिल हुए। उन्होंने देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा का संकल्प दोहराया।

महारैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। रैली के माध्यम से कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।

इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मताधिकार है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना और चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली इसी संघर्ष का हिस्सा है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को उठाना जरूरी है, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता बनी रहे।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को जरूरी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!