रस्सेल उच्च विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, जिला टॉपर जुनैद इक़बाल को मिला लैपटॉप

जगन्नाथपुर : रस्सेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने मैट्रिक जिला टॉपर सूची में शामिल जुनैद इक़बाल को प्रशस्ति पत्र एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया। वहीं इंटर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। तूराम सिंकू को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।
अपने संबोधन में सोनाराम सिंकु ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का गौरव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन के साथ मेहनत करने और माता-पिता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशा, जुआ, मुर्गा लड़ाई एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की।
अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा और प्रखंड विकास पदाधिकारी अंबिका कुमारी ने भी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, चरित्र निर्माण तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित र




