Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : सुंदरनगर पहुंचा डालसा का मोबाइल वैन, स्कूली बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कानून, अधिकार और बाल संरक्षण विषयों पर किया गया जागरूक

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डालसा का मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंचा। सुंदरनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी एवं डालसा के पीएलवी सदस्यों ने बच्चों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही बच्चों को गुड टच-बैड टच, चाइल्ड ट्रैफिकिंग और नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मलेरिया मुक्त पश्चिमी सिंहभूम के लिए उपायुक्त की सख्ती, घर-घर जांच अभियान में शत-प्रतिशत कवरेज का निर्देश

विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई और जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। अभियान के तहत करणडीह ब्लॉक परिसर स्थित आधार स्थायी केंद्र, करनडीह चौक, सुंदरनगर यात्री पड़ाव, तुरामडीह तथा कुदादा सहित विभिन्न स्थानों पर भी कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों का सही उपयोग करने की सलाह दी गई। अभियान में नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, सीमा देवी, बालेश्वर दास, जयंतो नंदी, रीना तिवारी, रामकंडे मिश्रा, चैतन्य नायक, सूरज कुमार और निलेश पाल सहित कई पीएलवी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!