Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : शिलान्यास के बाद शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रभारी मुखिया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

कौवाली पंचायत में विकास योजना से जुड़े शिलापट्ट से छेड़छाड़ का मामला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पोटका : कौवाली पंचायत में 15वें वित्त आयोग की निधि से मोहन बारीक के घर के पास से मुख्य सड़क तक लगभग दो लाख रुपये की लागत से बनने वाले फेबर्स ब्लॉक निर्माण कार्य के शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस योजना का शिलान्यास रविवार को जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, पंचायत समिति सदस्यों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया था। शिलान्यास के कुछ समय बाद ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिलापट्ट के हिस्सों को तोड़ने और क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : पीएम आवास से वंचित जरूरतमंदों को लाभ दिलाने की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने कौवाली थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। काजल बारीक ने कहा कि सरकारी विकास कार्यों में इस तरह की तोड़फोड़ न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि इससे पंचायत की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!