Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा में नशा मुक्त भारत सप्ताह पर छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

चाईबासा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” (17 से 26 जून 2026) के तहत महिला कॉलेज चाईबासा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और प्राध्यापकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ली। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे का सेवन नहीं करेंगी और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने नशे को स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक बताते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रभारी प्राचार्या विकास मिश्रा ने कहा कि नशा जिंदगी का अंत है और यह सफलता व खुशियों का दुश्मन है। स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य नशे से नहीं, बल्कि सही शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच से बनता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि युवाओं को व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर नशे के खिलाफ संकल्प लेना चाहिए। युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता बाड़ा ने कहा कि अपने आसपास के लोगों और युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना जरूरी है।कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या विकास मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता बाड़ा, प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह सहित बी.एड. सेमेस्टर-1 की छात्राएं उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा बस स्टैंड में रोटरी क्लब की जल मीनार फिर शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!