Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jadugoda : पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, भर्ती बच्चों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची से पहुंची टीम ने लिया रक्त नमूना, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए रांची से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने हरिना गांव में कैंप लगाकर कई लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की पुत्री एवं समाजसेविका Dukhni Soren पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने भर्ती छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का निपटारा, 3.85 लाख रुपये का राजस्व संग्रह

पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार पर जोर, ग्रामीणों में बीमारी को लेकर दहशत

स्वास्थ्य केंद्र में दुखनी सोरेन ने क्षेत्र की प्रभारी रंजनी महाकुड से मुलाकात कर पीड़ित बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिलनी चाहिए ताकि बच्चे जल्द स्वस्थ हो सकें। वहीं ग्रामीण शंकर मुंडा ने बताया कि पोटका क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया का असर लगातार बढ़ रहा है और कई बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बीमारी के कारण कुछ बच्चों की असमय मौत भी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से व्यापक जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!