Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटनाधर्म समाज

Chaibasa : गोइलकेरा में वज्रपात से अधेड़ व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के गुरगुड़िया गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुए वज्रपात की चपेट में आने से 51 वर्षीय पुतुल नायक की मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय प्रशांत गोप गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरगुड़िया गांव में पुतुल नायक और प्रशांत गोप अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पारंपरिक तरीके से दोनों के शरीर पर गोबर का लेप लगाकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बेचैनी बढ़ने लगी तो परिजन निजी वाहन से दोनों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान पुतुल नायक ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे प्रशांत गोप का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद पुतुल नायक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गुरगुड़िया गांव में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!