Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजलोकल न्यूज़

Chaibasa / Manoharpur : मनोहरपुर के सोनपोखरी में मिला 30 किलो विस्फोटक को  सेना के बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, ग्रामीण ने ली राहत की सांस

चाईबासा/मनोहरपुर :  पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान बरामद करीब 30 किलोग्राम विस्फोटक को भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार दोपहर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की आशंका नहीं रही।विस्फोटक मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। करीब तीन दिन बाद बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई पूरी होने पर ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

सुरक्षा घेरा बनाकर की गई कार्रवाई

विस्फोटक बरामद होने की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। विस्फोटक निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम तैनात रही।

बिस्फोटक को नष्ट करने पहुंचा सेना का बम निरोधक दस्ता

खेत की जुताई के दौरान हुआ था बरामद

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सोनपोखरी निवासी मदन हेम्ब्रोम अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान जमीन के भीतर दबा करीब 30 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर निगरानी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : NGT की रोक के बाद भी बेखौफ जारी है बालू का अवैध खनन, प्रशासन ने सापड़ा बालू घाट एवं पाटा टॉल प्लाजा से 6 वाहनों से वसूला 23 हजार जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!