Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jadugoda : आसनवनी लैम्प्स में धान बीज वितरण शुरू, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

पहले दिन किसानों में दिखा उत्साह, भुवन चंद्र महतो ने खरीदा 30 किलो स्वर्ण धान बीज

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित आसनवनी लैम्प्स में सोमवार को पोटका विधायक Sanjeev Sardar ने धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के साथ ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वितरण के पहले दिन नारायणपुर निवासी भुवन चंद्र महतो ने 30 किलो स्वर्ण धान बीज खरीदकर योजना की शुरुआत की। किसानों ने समय पर बीज उपलब्ध होने पर खुशी जताई और इसे खरीफ खेती की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में आरटीई नामांकन पर विवाद, विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता देने की मांग

पोटका प्रखंड के विभिन्न लैम्प्सों में वितरित होगा धान बीज

आसनवनी लैम्प्स के सचिव मनींद्र नाथ महतो ने बताया कि पटना से कुल 99.90 क्विंटल धान बीज आसनवनी लैम्प्स पहुंचाया गया है। यहां से पोटका प्रखंड के विभिन्न लैम्प्सों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत पोटका लैम्प्स को 25 क्विंटल, टांगराईन को 10 क्विंटल, गंगाडीह को 10 क्विंटल, कोवाली को 20 क्विंटल, हरिना को 15 क्विंटल तथा हाथीबिंदा लैम्प्स को 19.90 क्विंटल धान बीज वितरित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!