Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
CKP

आरपीएस इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

चक्रधरपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) संस्थान द्वारा आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान, चक्रधरपुर के प्रशिक्षकों ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया और उपस्थित लोगों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए योग के सही तरीके, नियमों और स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद आयोजित ध्यान सत्र में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान के सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों ने नशा छोड़ने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझी राम जामुदा ने ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, माझी राम जामुदा एवं उनकी धर्मपत्नी, फिजिकल ट्रेनर राम बोदरा, संयुक्त सचिव हेमंत सामड, मीडिया प्रभारी रबिन्द्र गिलुवा, शिक्षक जीतू बोदरा, दीपक, अमीषा गागराई सहित संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!