Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

उलीगुटु के पास सड़क हादसे में रेलवे गार्ड अमित कुमार स्वाई की मौत, साला गंभीर रूप से घायल

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर उलीगुटु के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत अमित Kumar स्वाई की मौत हो गई, जबकि उनके साले आशीष डोगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार स्वाई अपने साले आशीष डोगरा के साथ चाईबासा के टुंगरी स्थित एक दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस चक्रधरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उलीगुटु के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अचानक सामने आ गया।

वाहन से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार स्वाई को मृत घोषित कर दिया।

आशीष डोगरा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उनके पैर की हड्डी टूट गई है तथा छाती की पसलियों में भी गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

अमित कुमार स्वाई रेलवे विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिचितों ने बताया कि वे अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!