Musabani : मतदाता सूची में एक भी नाम न छूटे, संगठन को बूथ स्तर तक करें मजबूत – कांग्रेस
मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान की रणनीति तय, दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि

- बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर कांग्रेस का विशेष जोर
मुसाबनी : जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष शिबू गुरूंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत दैनिक जागरण के पत्रकार मृत्युंजय सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मृत्युंजय सिंह एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू पत्रकार थे, जिनकी कमी पत्रकारिता जगत में लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का टाटानगर में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
पत्रकार मृत्युंजय सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का सत्यापन करने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा नए मतदाताओं को पंजीकृत कराने की जिम्मेदारी दी गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रह जाए।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : नुक्कड़ नाटकों से गूंज रहा स्वच्छता का संदेश, आदित्यपुर में जनजागरूकता अभियान तेज
एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस
बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है, इसलिए गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव लक्ष्मण चंद्र बाग, मोसेस डेनियल, एमडी मुस्ताकिम, राजेंद्र पासवान, एंथोनी बास्टिन, एमडी इब्राहिम, एमडी सनवर, बैद्यनाथ मिश्रा, अरिक राज, पत्तीनाथन, संजय गुप्ता, आर.के. मेरी दास, वर्षा दास, नमिता अधिकारी, पुष्पा डेनियल, महेश्वरी, स्नेहलता सिंधरिया, शोभा रानी ब्रीनेंड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




