Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

जलयात्रा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डुमरिया:– कलामंदिर द्वारा संचालित “सागेन साकाम” परियोजना के अंतर्गत पुर्वी सिहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में जलयात्रा के दूसरे दिन का सफल आयोजन किया गया। इसी अवसर पर 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह जलयात्रा हरेबेड़ा प्रधान टोला से प्रारंभ होकर बारेडीह गांव तक निकाली गई, जिसमें हरेबेड़ा, जानेगोड़ा, नरसिंहबहाल तथा बारेडीह के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जलयात्रा के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों एवं कलामंदिर टीम के सहयोग से 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। तथा प्राथमिक विद्यालय हरेबेड़ा में भी पौधारोपण ग्राम प्रधान की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को जीवित रखना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

जलयात्रा का मुख्य उद्देश्य नदियों, जलस्रोतों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, जल संकट के समाधान हेतु सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना है। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में कलामंदिर टीम से तेजप्रताप आर्य, परेश, गालू, नमिता, बुधराय तथा ग्राम प्रधान मथुर हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!