Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

करंट लगने से वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के वरिष्ठ, कर्मठ एवं तेजतर्रार पत्रकार मृत्युंजय सिंह का शनिवार सुबह लगभग 8 बजे करंट लगने से निधन हो गया। घटना उनके आवास परिसर में हुई, जहां वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पत्रकार साथी तथा शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके आवास पहुंचे। बाद में प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई।

मृत्युंजय सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निर्भीक, निष्पक्ष तथा जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उनके आकस्मिक निधन से पूरे मुसाबनी क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम जिला तथा पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!