
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मौजूदगी में बीरबल सरदार और आनंद दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली तथा झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ सुवेंदु महतो समेत अन्य झामुमो नेता मौजूद रहे। सभी पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई फायरिंग का खुलासा, पांच अपराधकर्मी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद




