Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : राहरगोड़ा में सड़क निर्माण कार्य ठप्प होने पर ग्रामीणों का हंगामा, महिलाओं ने किया सड़क जाम, पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप

जमशेदपुर :  परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रहरगोड़ा में सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना है कि गोलपहाड़ी से गोविंदपुर फाटक तक करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है, लेकिन कई वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों का आरोप है कि कुछ समय तक निर्माण कार्य चला, लेकिन अचानक काम बंद कर दिया गया, जिसकी कोई स्पष्ट जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई।

जल जमाव में खड़े होकर विरोध जताती महिला

महिलाओं ने बताया कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग इस जर्जर सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जाम हटाने के दौरान पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की गई, जिसमें एक महिला के हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद महिलाओं में और अधिक आक्रोश देखने को मिला।फिलहाल ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जबकि पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा रहा।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से ही संभव – उपायुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!