Jamshedpurजमशेदपुरलोकल न्यूज़

जमशेदपुर: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक, चारों प्रत्याशियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

सिदगोड़ा के भास्कर भवन में हुई बैठक, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने पर जोर

जमशेदपुर: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग ले रहे चारों प्रत्याशियों के साथ चुनाव संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

चुनाव संचालन समिति ने की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अब तक की चुनावी तैयारियों और मतदान व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी प्रत्याशियों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

बैठक में बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे से प्रत्याशी और मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचेंगे। मतदाताओं को मतदान के दौरान पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

पारदर्शिता और आपसी सौहार्द पर जोर

चुनाव संचालन समिति के संयोजक अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चुनाव शहर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा और भविष्य में अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी सीख का माध्यम बनेगा।

बैठक में चारों प्रत्याशियों ने चुनाव संचालन समिति को अपना सहयोग देने तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई। समिति ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान स्थल पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

ये रहे मौजूद

बैठक में अनिल तिवारी, कमल किशोर, कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, रंजीत झा, राजीव पांडेय, राकेश उपाध्याय, श्याम तिवारी, दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय, पवन उपाध्याय, गौरव कुमार, राजकुमार चौबे, राजकुमार तिवारी, दीपू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!