कोल्हान

हाता स्वाति सीमेंट प्लांट में ग्रामीणों का जोरदार विरोध, दुखनी सोरेन ने कंपनी प्रबंधन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के हाता स्थित स्वाति सीमेंट प्लांट में जमीनदाता ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। दुखनी सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कंपनी परिसर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2006 में करीब 80 ग्रामीण परिवारों ने रोजगार और अन्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद एवं विश्वास के साथ अपनी जमीन कंपनी को दी थी। हालांकि, लंबे समय तक प्लांट बंद रहने के कारण जमीनदाता परिवार अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

कंपनी को दोबारा शुरू करने और नई कंपनी द्वारा अधिग्रहण की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जिन परिवारों ने अपनी जमीन देकर उद्योग की स्थापना में योगदान दिया, उनके अधिकारों और पुराने समझौते का समाधान किए बिना कंपनी को कैसे शुरू किया जा सकता है।

दुखनी सोरेन ने कंपनी प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि के भीतर जमीनदाता ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी मांगों और पुराने समझौते को लेकर सम्मानजनक वार्ता की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों के साथ वार्ता नहीं करता है, तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कंपनी में तालाबंदी का कदम उठाया जाएगा।

दुखनी सोरेन ने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जमीन देने वाले परिवारों के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग को आगे बढ़ाने से पहले जमीनदाता ग्रामीणों के हक, अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि “जमीन हमारी, अधिकार हमारा – न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!