Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासाधर्मलोकल न्यूज़

गुवा में बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, मंदिरों में गूंजा जय कन्हैया लाल की जयघोष

योगनगर के शिव मंदिर और रामनगर के राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, बच्चों के बीच भोग-मिष्ठान और श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का हुआ वितरण

गुवा संवाददाता:- गुवा योगनगर स्थित शिव मंदिर एवं रामनगर स्थित राम मंदिर के प्रांगण में बुधवार देर शाम बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन छठिहारि उत्सव मनाने की परंपरा के तहत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुजारी नागेंद्र पाठक ने बाल गोपाल की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए और विधिवत शृंगार कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्थानीय बच्चों के बीच भोग एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। बच्चों ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष किया। मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म के दिन आदिशक्ति ने भी जन्म लिया था। इसी परंपरा के तहत मंदिर परिसर में दुर्गा-माधव के रूप में देवी दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया गया। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया तथा लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के जवानों के अलावा सेल के सीजीएम कमल भास्कर, सेल अधिकारी राकेश नंदकोलियर, डॉ. टीसी आनंद, संजय बनर्जी, पंकज गुप्ता, राम नारायण सिंह, संतोष बेहेरा, सीमा प्रधान, विनीता पान, सुरेश शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!