धर्ममनोहरपुर

मनोहरपुर में नाव के आकार में सजेगा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 14 सितंबर से शुरू होगा मेला

मणिनाथ मैदान में 27 सितंबर तक चलेगा गणेश पूजा महोत्सव, मौत का कुआं, बिजली झूला, जलपरी समेत कई आकर्षण रहेंगे मौजूद

मनोहरपुर:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में प्रसिद्ध गणेश पूजा एवं मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष गणेश पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण के लिए नाव के आकार का भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है।

मणिनाथ मैदान में आगामी 14 सितंबर से गणेश पूजा मेले का शुभारंभ होगा, जबकि आयोजन का समापन 27 सितंबर को किया जाएगा। पूजा एवं मेले को लेकर समिति की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और आकर्षण की व्यवस्था की जा रही है। मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें, मौत का कुआं, बिजली झूला और जलपरी समेत कई आकर्षण लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इसके अलावा मेले के दौरान सांस्कृतिक एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।

गणेश पूजा समिति के संरक्षक रंजीत यादव ने बताया कि 14 सितंबर से शुरू होने वाले मेले को लेकर तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समिति के अनुसार, गणेश पूजा का शुभारंभ पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधायक जगत माझी द्वारा किया जाएगा। समिति ने मनोहरपुर, आनंदपुर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से गणेश पूजा में शामिल होकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना करने तथा मेले का आनंद उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!