कोल्हानचांडिल

योजनाओं की समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकसित भारत जी राम जी, आवास योजना और पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग की विभिन्न मदों में खर्च तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने, सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी कराने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने और प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 200 मानव दिवस के कार्य उपलब्ध कराने की स्थिति की जानकारी ली गई। बिरसा सिंचाई कूप, अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मानव दिवस का लाभ देने की भी समीक्षा हुई।

अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास और प्रधानमंत्री जनमन योजना के लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुरानी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें भौतिक रूप से पूरा किया जाए। निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर खर्च की गई राशि की वसूली की जाएगी।

15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के टाइड एवं अनटाइड मद में नियमानुसार भुगतान करते हुए व्यय प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। आवास योजनाओं में प्लिंथ, लिंटन और पूर्णता स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया। मानव दिवस सृजन और अन्य मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले कर्मियों से भी जवाब मांगा जाएगा।

बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में रंग-रोगन, पेवर ब्लॉक, हैंडवाश यूनिट, भस्मक और टैंकर क्रय से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपस्थित अधिकारी: जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो, सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी, जिला स्तरीय आवास योजना एवं पंचायती राज समन्वयक तथा जिला परिषद के सहायक परियोजना पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!