कोल्हान

*‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर कांग्रेस ने की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*

चाईबासा: आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर कांग्रेस भवन चाईबासा में जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक और सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश तिवारी शामिल हुए।

बैठक में महारैली में जिले से कार्यकर्ताओं की भागीदारी, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई।

भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने तथा सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। राजेश तिवारी ने कहा कि महारैली की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से महारैली में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया है। बैठक को सुनीत शर्मा, धर्मेन्द्र सोनकर, नितिमा बारी, सूरज मुखी, दिकु सावैयां, विजय भेंगरा, ललित दोराईबुरु, शैलेश गोप, मंजीत प्रधान, सुखलाल हेमब्रम और सीताराम गोप ने भी संबोधित किया।

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण हासदा ने किया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर दास, मायाधर बेहरा, रईस रिजवी छब्बन, राम सिंह सावैयां, जय प्रकाश महतो, सुभाष नाग, दीनबंधु बोयपाई, सन्नी सिंकु, अशरफुल होदा, मासूम रजा, अनुप्रिया सोय, रंजीत यादव, सुरेश सावैयां, अविनाश कोडाह, संदीप सन्नी देवगम, गुलजार अंसारी, सकारी दोंगो, विजय सिंह सामड, चन्द्र भूषण बिरुवा, सोनाराम कोडाह, सुरेश चन्द्र सावैयां, जंग बहादुर, कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सोमा पुरती, रघुनन्दन प्रधान, जया सिंकु, लियोनार्ड बोदरा, सावित्री जेराई, मंजू बिरुवा, शिवकर बोयपाई, आनंद सिंकु, मिली बिरुवा, गोरा सिंह पुरती, रजनीश बिरुवा, राखी सालूजा, प्रदीप बाग, यशवीर चांपिया, सन्नी रॉबर्ट अन्थोनी, पवन सावैयां, कृष्णा पाट पिंगुवा, महेश प्रसाद साहू, अमित मुखी, कलीम अख्तर, शैली शैलेन्द्र सिंकु, बोनबाड़ी बाहन्दा, बिक्रम बिरुली, प्रताप सिंह सावैयां, सुरसेन तोपनो, हेर बेदन बोदरा, मोरन सिंह केराई, अरिल सिंकु, सुनीता सिंकु, रोहित गुप्ता, जहांगीर आलम, आलोक चन्दन तिग्गा, यशमती सावैयां, महीप कुदादा, बचन खान और सुशील दास सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!