Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

नुईया विद्यालय में 10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महा-अभियान, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

गुवा: भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बड़बिल शाखा द्वारा गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ’10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महा-अभियान’ का आयोजन किया गया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग (RERF) के तत्वावधान में देशभर के 10 हजार से अधिक केंद्रों पर एक साथ शुरू किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार पंडा (तहसीलदार, बड़बिल) ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नशामुक्त वातावरण आवश्यक है। वहीं दिनेश कुमार बेहरा (बीडीओ, जोड़ा) ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस अभियान को महत्वपूर्ण पहल बताया।

एसडीपीओ देवेंद्र नाथ पिंगुआ ने कहा कि नशामुक्त समाज अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। पूर्व बड़बिल नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए आध्यात्मिक एवं योगिक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन बड़बिल शाखा की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी जयंती बहन ने किया। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक जागरूकता से ही व्यसनमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गायत्री परिवार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से व्यसनमुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा QR कोड और WhatsApp के माध्यम से डिजिटल संकल्प पत्र भरने की जानकारी भी दी गई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!