Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
आदित्यपुरकोल्हान

गम्हरिया में BKMS का सदस्यता अभियान, मजदूरों-युवाओं और महिलाओं ने संगठन से जुड़कर मजबूत किया संगठन विस्तार

गम्हरिया। सतबहिनी वार्ड संख्या-3 में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) की जिला कमिटी की ओर से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों, युवाओं एवं महिला श्रमिकों को संगठन से जोड़ना और मजदूरों के बीच संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना रहा। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए BKMS की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का नेतृत्व BKMS जिला अध्यक्ष संजय गोराई ने किया। उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न इलाकों में मजदूरों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राजेश मंडल, रूपेश महतो, डाल्टनगंज से आशीष दा, पूर्व सैनिक अरविंद जी तथा पूर्वी सिंहभूम के पटका क्षेत्र से सिंटू महाकुंठ अपने दल-बल के साथ BKMS से जुड़े। इनके अलावा विनय कुमार गोराई, विद्युत गोराई, प्रशांत प्रधान, अखिलेश महाकुंठ, असित महाकुंठ, मनसा दास, दिनेश गोराई, राजेश सोरेन और विशाल दास सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं युवा साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

महिला श्रमिकों की भी रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आदित्यपुर एवं आसपास की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत महिला नेत्रियों एवं महिला श्रमिक साथियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला साथियों के संगठन से जुड़ने से सदस्यता अभियान को नई ऊर्जा मिली और संगठन विस्तार को मजबूती मिलने की बात कही गई।

जिला कमिटी के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में BKMS जिला कमिटी के कई पदाधिकारी एवं संगठन के साथी मौजूद रहे। इनमें सचिव रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, कोषाध्यक्ष राज महतो, उपाध्यक्ष उमेश महतो, मनीष सिंह, नरेश महतो, सहसचिव राहुल कुमार, धीरेन महतो, नरेश सिंह, संगठन सचिव लक्ष्मण महतो और धनंजय महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मजदूरों को संगठित करना मुख्य उद्देश्य : संजय गोराई

BKMS जिला अध्यक्ष संजय गोराई ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकार, सम्मान और हितों के लिए मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्रों, विभिन्न कंपनियों एवं प्रखंडों में सदस्यता अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उन्होंने मजदूरों की एकता को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि संगठन मजबूत होने से मजदूरों की आवाज को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के साथ मजदूरों की एकजुटता और उनके हितों को लेकर आगे भी अभियान जारी रखने का संकल्प लिया गया।

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS), जिला कमिटी सरायकेला-खरसावां की ओर से सदस्यता अभियान को आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रखने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!